Diamond inside Diamond found in Siberia first time in the Diamond Mining History.

इस दुनिया में प्रकृति ने कई ऐसे अलग-अलग तरह के करिश्मे दिखायेँ हैं, जिनके बारे में हम सोच भी नहीं सकते। ऐसा ही कुछ रूस के साइबेरिया में प्रकृति का एक ऐसी अद्भुत करिश्मा देखने को मिला है। Diamond inside Diamond found in Siberia.

जी हां दोस्तों प्रकृति का एक ऐसा ही अद्भुत करिश्मा जहां 80 करोड़ वर्ष पुराना हीरे के अंदर हीरा रूस की एक खदान कंपनी अलरोसा पीजेएससी को मिला है जो कि इतिहास में पहली बार मिला है। इस बात को सुनकर शायद कोई यकीन नहीं करेगा परंतु यह बात बिलकुल सच है।

diamond inside diamond found in siberia

तो जानते हैं इस अद्भुत करिश्मे के बारे में जहां रूस में पहली बार हीरे के अंदर हीरा मिला है-:

कितने कैरट का है यह अद्भुत हीरा।

अलरोसा पीजेएससी कंपनी ने इस अद्भुत हीरे को 80 करोड़ वर्ष से भी अधिक पुराना होने का दावा किया गया है।

कंपनी ने बताया कि यह अद्भुत हीरा यकुशिया की न्यूरबा खान में एक खोज के दौरान मिला था। कंपनी ने इस अद्भुत हीरे के मूल्य का अनुमान करीब 60 मिलियन डॉलर यानि कि भारतीय रुपए के मुताबिक लगभग 426 करोड़ रुपए आंका गया है।

रूसी कंपनी के मुताबिक यह अद्भुत हीरा 0.62 कैरेट के वजन का है जबकि इस हीरे के अंदर मिले हीरे का वजन 0.02 कैरेट का है।

रूस की पारंपरिक गुड़िया की तरह माना गया है यह अद्भुत हीरा।

Diamond inside Diamond found in Siberia…IANS के मुताबिक यह अद्भुत हीरा रूस की पारंपरिक गुड़िया “मैट्रीओशका” “Matryoshka” की तरह माना गया है जो घटते हुए क्रम में लकड़ी की गुड़िया को एक सेट के अंदर दूसरा सेट रखा जाता है।

diamond inside diamond found in siberia

हीरे की जांच करने के लिए अपनाये अलग-अलग तरीके।

इस अद्भुत हीरे की जांच करने करने के लिए वैज्ञानिकों ने एक्स-रे, माइक्रोटोमोग्राफी और स्पेक्ट्रोस्कोपी जैसे कई अलग-अलग मेथड को अपनाया है।

अलरोसा के एक प्रवक्ता का कहना है कि साइबेरियाई क्षेत्र के यकुशिया में न्यूरबा खान से एक खोज के दौरान मिला। इस अद्भुत हीरे को छांटने के लिए याकुत्स्क डायमंड ट्रेड एंटरप्राइज को दिया गया।

Read More : मछुआरे को मिला 10,000 साल पुराना विशाल बुलेट प्रूफ शेल जीवाश्म।

जिसने इस अद्भुत हीरे के अंदर हीरा होने का प्रकृति की अनोखी खोज की। इस अद्भुत हीरे को कंपनी ने विश्लेषण करने के लिए अमेरिका में स्थित जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट में भेज कर विश्लेषण कराया।

प्रकृति का अनोखा करिश्मा। Diamond inside Diamond in Siberia.

अलरोसा के ‘रिसर्च एंड डेवलपमेंट जियोलॉजिकल एंटरप्राइज’ के उपनिदेशक ओलेग कोवलचुक के मुताबिक हीरे के अंदर दूसरा हीरा मिलना वाकई अब तक का प्रकृति का अनोखा करिश्मा है जो पूरे विश्व के इतिहास में पहले कभी नही हुआ, और ना ही जिसके बारे में हमने कभी सोचा भी नहीं होगा।

Read More : हरियाली से भरपूर एक ऐसा अद्भुत हॉस्पिटल जहां जाने के लिए मरीज रहते है उत्साहित।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here