अनेक प्रकार के ज्ञान से भरपूर दुनिया में, एक प्राचीन भारतीय विद्वान, दार्शनिक, अर्थशास्त्री और राजनेता, जिन्होने अपने समय मे कई ऐसे ग्रंथो व पुस्तकों पर काम किया जो आज भी हमे अपने जीवन मे परिवर्तन करने व अपनी आंतरिक प्रतिभा को सुधारने मे बहुत सहयोगी रहती है।

चाणक्य, जिन्हें कौटिल्य या विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता है, एक असाधारण व्यक्ति थे जो चौथी शताब्दी ईसा पूर्व में रहते थे। वह न केवल मौर्य साम्राज्य के प्रधान मंत्री के रूप में अपनी भूमिका के लिए प्रसिद्ध हैं, बल्कि अपने कालजयी सूत्रों के लिए भी प्रसिद्ध हैं जो मानव स्वभाव, राजनीति, अर्थशास्त्र और नैतिकता में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं।

Chanakya Quotes in Hindi | आचार्य चाणक्य के द्वारा मित्र, नारी, और परिवार के साथ कैसे रहे सावधान | Chanakya Niti Quotes in Hindi | Chanakya Neeti | चाणक्य नीति।

आज हम आचार्य चाणक्य के द्वारा लिखे गए चाणक्य नीति से कुछ ऐसी बाते निकाल कर लेकर आए है जो आपके जीवन मे ज्ञान, व्यकितत्व व प्रतिभा को निखार सके।

 1 . मूर्ख शिष्य को पढ़ाने से, दुष्टा स्त्री के पालन-पोषण से अथवा दीन-दुखियों के सम्पर्क में रहने से, बुद्धिमान मनुष्य भी दुख पाते हैं।

………………

2 . दुष्टा (कुमार्गी) स्त्री, कपटी (मूर्ख) मित्र, हर बात में जवाब देने वाला नौकर (दास) तथा जिस घर में सांप रहता हो उसमें रहना, ये सब मृत्यु तुल्य हैं, इसमें संदेह नहीं है।

………………

3 . आपत्ति काल के लिये धन की रक्षा करे, धन से बढ़कर स्त्री की रक्षा करे तथा धन और स्त्री दोनों से बढकर सर्वदा अपनी रक्षा करनी चाहिए।

………………

4 . आपत्ति निवारणार्थ धन की रक्षा करना उचित है। धनी मनुष्य है तो विपत्ति कैसी ? लक्ष्मी (धन) चंचल है। कभी-कभी संजोया धन भी नष्ट हो जाता है।

………………

5 . जिस देश में सम्मान नहीं, जीविकोपार्जन का साधन नहीं, बन्धु-बाँधव भी नहीं और न विद्या का ही लाभ हो, तो ऐसे स्थान पर एक दिन भी वास नहीं करना चाहिए।

………………

6 . कठिन काम पड़ने पर सेवक की, संकट के समय भाई बन्धु की, आपत्ति काल में मित्र की तथा धन के नाश हो जाने पर स्त्री की परीक्षा होती है।
chanakya quotes in hindi
chanakya quotes in hindi
7 . जिस स्थान पर जीविका, भय, लज्जा (शर्म), चतुराई और थोड़ा-बहुत त्याग करने की लगन इन पाँचों चीजों का अभाव हो वहाँ के लोगों का साथ कदापि न करे।

………………

8 . जहाँ पर धंनी (महाजन), वेद ज्ञाता ब्राह्मण, राजा, नदी या जलाशय
अथवा वैद्य ये पाँचों विधमान न हों वहाँ एक दिन भी नहीं रहना चाहिए, क्योंकि इनके रहने पर यह लोक अथवा परलोक दोनों बन जाता है। 
Chanakya Quotes in Hindi.

………………

9 . बुरे समय के लिए बचत करना जरूरी है यह मत भुलो कि अच्छा समय
सदा नहीं रहता है।

Read More : रहस्यमय क्रिस्टल और आश्चर्य की एक कहानी। A Story of Mystical Crystal and Wonder.

Read More : Ulta Pani Mainpat : कुदरत का अनोखा करिश्मा यहाँ पानी नीचे नहीं बल्कि बहता है ऊपर की ओर।

Read More : Quotes Attitude, Breakup, Friends, Funny, Indian Festival, Love, Motivational, Sad and many more.

Read More : 80 Funny Comedy Chutkule in Hindi | पेट पकड़ कर हँसाने वाले जोरदार चुटकुले | Jokes Images.

10 . अंधेरा प्रकाश में बदलता रहता है वैसे ही समय।
लक्ष्मी चंचल और रमणी है। यह एक स्थान पर कभी नहीं रूकती।

………………

11 . जिस देश में आदर नहीं, जीने के साधन नहीं, विद्या प्राप्त करने के स्थान नहीं। वहाँ पर रहने का कोई लाभ नहीं क्योंकि वहाँ पर उन्नति नहीं कर सकता।

………………

12 . शिक्षा यदि किसी घटिया प्राणी से भी मिले तो लेने में संकोच नहीं करना चाहिए।
chanakya motivational quotes in hindi
chanakya motivational quotes in hindi

Self Respect Chanakya Quotes.

13 . मित्रता उस स्थान के लोगों से की जाए जहाँ पर डर, शर्म, चतुरता, त्याग जैसी आदतें अवश्य हों, अन्यथा उस देश अथवा उन लोगों के पास रहना भी उचित नहीं होता।

………………

14 . यदि जहर में अमृत मिला हो तो हँसी-खुशी से पी लेना चाहिए।

………………

15 . जहाँ पर अमीर लोग, वेदों के पाठ करने वाले पण्डित दयालु राजा न हो, बीमार होने पर दवा-दारू का प्रबन्ध न हो, वहाँ पर रहना बेकार है।

………………

16 . सोना यदि किसी गन्दी जगह पर पड़ा हो तो उसे उठा लेना चाहिए।

………………

17 . लड़की की शादी सदा अच्छे घर से करनी चाहिए।

………………

18 . यदि किसी दुष्ट वंश में बुद्धिमान कन्या हो तो उससे शादी कर लेनी
चाहिए। गुण ही सबसे बड़ी विशेषता है।
self respect chanakya quotes
self respect chanakya quotes

Chanakya Quotes in Hindi | Chanakya Niti Quotes in Hindi | Chanakya Neeti.

19 . बेटे को शिक्षा अवश्य दिलवानी चाहिए।

………………

20 . शत्रु सदा उलझन में फंसा रहे तो अच्छा होता है।

………………

21 . मित्र को सदा धार्मिक ज्ञान देते रहना उचित है।

………………

22 . समय के अनुसार ही अपने जीवन मार्ग को खोजना चाहिए।

………………

23 . पागल बुद्धिहीन आदमी से सदा दूर रहो। ऐसे लोग पशु समान होते हैं।
बुरी संगत से दूर रहो, अज्ञानी को पास न आने दो। Chanakya Quotes in Hindi.

………………

24 . अपने दिल की गुप्त बातें किसी को न बताओ मन का भेद दूसरों को
देने वाले लोग सदा ही धोखा खाते हैं।
chanakya niti status
chanakya niti status
25 . परिश्रम करने से इंसान की गरीबी दूर हो जाती है।

………………

26 . पूजा करने से पाप दूर हो जाते हैं।

………………

27 . जागते आदमी को डर नहीं लगता।

………………

28 . यदि जीवन में कोई खतरे को सामने देखकर डरना नहीं चाहिए।

………………

29 . पुत्र, मित्र और परिवार के अन्य लोग अक्सर अपने से दूर हो जाते हैं।

………………

30 . जिस जगह झगड़ा हो रहा हो, वहाँ पर कभी भी खड़े नहीं होना चाहिए। कई बार ऐसे झगड़ो में बेगुनाह मारे जाते हैं।
chanakya niti for motivation
chanakya niti for motivation

Chanakya Quotes in Hindi. चाणक्य का ज्ञान इमेज के द्वारा।

31 . अच्छे लोगों के साथ रहने में ही लाभ हैं।

………………

32 . पुत्र, वंश का नाम रोशन करते हैं।

………………

33 . हर प्राणी को पहले से ही सोचना चाहिए कि वह कौन सा पाप कर रहा है।

………………

34 . पाप और पुण्य में क्या अन्तर होते है?
मेरे मित्र कौन हैं, शत्रु कौन हैं? मुझे किस कार्य में लाभ हो सकता
किसमें हानि?
यहीं सोचकर उसे जीवन का हर पग उठाना चाहिए।

………………

35 . हर प्राणी को चाहिए कि वह यथार्थ का सहारा ले केवल कल्पना के समय बुरे परिणामों को सोचकर अपना खून न जलाता रहे।

………………

36 . यदि दो व्यकित झगड़ पड़े तो उनमें से एक व्यकित को खामोश हो जाना चाहिये, जिससे झगड़ा तुरंत मिट जाता है।
chanakya neeti with the complete sutras
chanakya neeti with the complete sutras
37 . अमीर आदमी को ही अच्छा और गुणवान माना जाता है धन की पूजा सदा से ही होती रही है, इसलिए धन तो पास होना ही चाहिए धन पास हो तो शत्रु भी मित्र बन जाते हैं।

………………

38 . हंस केवल वहीं पर रहते हैं, जहाँ पर उन्हें पानी मिलता है। सरोवर सूख जाने पर वह अपनी जगह बदल देते हैं किन्तु प्राणी को ऐसा स्वार्थी न होना चाहिए। उसे बार-बार अपना स्थान नहीं बदलना चाहिए। Chanakya Quotes in Hindi.

………………

39 . सारी देशी दवाओं में गूर्च श्रेष्ठ माना जाता है? विश्व के जितने भी सुख है, उनमें सबसे अधिक सुख का साधन भोजन को माना जाता है।

………………

40 . आँखें प्राणी के लिए सबसे कीमती अंग है। इनके अन्दर मस्तिष्क का निवास होता है, इसलिए उसकी विशेषता से इंकार नहीं किया जाता।

………………

41 . ईख, तिल, चन्दन, दीर्लपान इनको जितना भी रगड़ा जाए उतना ही अच्छा होता है।

………………

42 . अपने हाथों से किया काम सबसे श्रेष्ठ होता है। मनुष्य को अपना हर काम अपने हाथों से करना चाहिए।
chanakya neeti quotes
chanakya neeti quotes
43 . अनाज से दस गुना आटे में, आटे से दस गुना दूध में, दूध से आठ गुना मांस में, और माँस से दस गुना शक्ति घी में होती है।

………………

44 . चिंता करने से रोग बढ़ते हैं, दूध पीने से शरीर बढ़ता है, घी से वीर्य बनता है, माँस खाने से माँस बढ़ता है। यह प्रकृति की देन है।

………………

45 . अपने परिवार के बाकी लोगों के साथ प्यार का व्यवहार करें। अपने साथ सदा मीठे बोल बोलें, बदमाशों के साथ कड़ाई से पेश आयें।

………………

46 . भले और विद्वान लोगों से मेल रखे, जरूरत पड़ने पर औरत से छल करने वाले अन्त में कष्ट पाते हैं।

………………

47 . जो लोग लेन-देन, पढ़ाई-लिखाई पर हर प्राणी से खुलकर बात नहीं करते हैं। वे सदा आनन्द से रहते हैं।

………………

48 . अंधाधुन्ध खर्च करने वाले, जो अपनी आमदनी से अधिक खर्च करते हैं और दूसरों से बेमतलब झगड़ा करने वाले लोग कभी सुखी नही रह सकते।
chanakya neeti quotes in hindi
chanakya neeti quotes in hindi

Chanakya Niti for Motivation.

49 . प्राणी को यदि मुक्ति प्राप्त करनी हो तो उसे झूठे बन्धनों को तोड़ना होगा और अपने मन का सहारा लेना होगा। मनुष्य के लिए शान्ति का एक मात्र मार्ग केवल उसका मन है।

………………

50 . जीवन और मृत्यु का चक्र तो सदा से ही चलता रहा है। आत्मा अमर वह केवल अपना शरीर बदलती है। मनुष्य का जीवन यही आत्मा है।

………………

51 . आत्मा के साथ परमात्मा है। मनुष्य हर शरीर के साथ ही अपने जन्म के कर्मों का फल पाता है।

………………

52 . बिना पढ़े पुस्तक को अपने पास रखना। अपना कमाया धन दूसरों के हवाले करना। यह अच्छी बातें नहीं। इनसे दूर रहने में लाभ है।

………………

53 . जीवन, धर्म त्याग से मिलेगा।
दुश्मन की शरण में जाने से धन मिले।
ऐसे धन से आदमी निर्धन अच्छा, ऐसे जीवन से मौत अच्छी। Chanakya Quotes in Hindi | Chanakya Niti Quotes in Hindi.

………………

54 . इस संसार में यदि आप किसी चीज पर पूर्ण रूप से विश्वास कर सकते हैं तो वह केवल आपका मन हैं। जो लोग अपने मन की आवाज सुनकर चलते हैं वे सदा सुखी रहते हैं।
चाणक्य नीति
चाणक्य नीति
55 . अधर्म की कमाई से सदा दूर रहो।

………………

56 . धर्म, धन, अन्न, गुरू का ज्ञान, दवाइयाँ आदि का सदा संग्रह करके रखना चाहिए। ऐसी सब चीजें समय आने पर इंसान के काम आती है।

………………

57 . शक्तिशाली शत्रु, कमजोर मित्र सदा नुकसान देते हैं। क्योंकि कमजोर मित्र कभी भी विश्वास घात कर सकता है। परन्तु शत्रु से आदमी स्वयं होशियार रहता हैं।

………………

58 . जो ज्ञान देता है, वह गुरू है भले गुरू से मात्र एक अक्षर ही प्राप्त है।

………………

चाणक्य के महिलाओं के बारे में 8 विचार और नीतियां। Chanakya about Women.

59 . नारी और धन दोनों ही कभी भी धोखा दे सकते हैं। इन दोनों के बारे में सदा होशियार रहें।

………………

60 . पुरूष की तुलना में नारी का आहार दो गुना, शर्म चार गुनी, साहस छः गुना, और कामवासना आठ गुनी अधिक होती है।
चाणक्य के महिलाओं के बारे में विचार और नीतियां।
चाणक्य के महिलाओं के बारे में विचार और नीतियां।
61 . लड़की यदि अच्छे खानदान की हो भले ही सुन्दर न हो तो भी शादी उसी से करनी चाहिए। शादी वहीं पर करे जो लोग अपने बराबर के हो।

………………

62 . जो पागल यह समझते हैं कि कोई सुन्दर लड़की उनके प्यार के जाल में फँस गई है। ऐसे लोग प्रेम जाल में अंधे होकर बन्दर की भाँति उसके इशारों पर नाचा करते हैं।

………………

63 . स्त्री न तो दान देकर और न ही तीर्थ यात्रा करके पवित्र हो सकती है। पाप करने से पूर्व उन्हें यह सोच लेना चाहिए कि यह कभी भी नहीं धुलता।

………………

64 . नारी जब भी कभी स्वर्ग की आशा करती है तो उसे ये सोच लेना चाहिए कि उसका यह स्वर्ग केवल पति की सेवा से ही प्राप्त हो सकता है।

………………

65 . इस दुनिया में अधिकतर युद्ध, दुर्घटनाएँ केवल नारी के ही कारण हुई है। इसीलिए बुद्धिजीवी को यही सलाह दी जाती है कि ये औरत के इस माया जाल से दूर रहें।

………………

66 . परिवार के झगड़ों के पीछे अधिकतर हाथ नारी का ही होता है। इसलिए बुद्धिमान पुरुषों को यह सोच लेना चाहिए कि केवल औरत के पीछे लड़ने झगड़ने का कोई लाभ नहीं।
chanakya about women
Chanakya about women

Chanakya’s words about charity and knowledge | दान और ज्ञान।

67 . दान और ज्ञान दोनों ही पुरूष के लिए बहुत जरूरी हैं। इन दोनों के करने से मनुष्य का मन लगा रहता है। उसका समय व्यर्थ नष्ट नहीं होता।

………………

68 . जीवन का अर्थ यही है कि इसे सदा अच्छे काम में लगाए रखें। अच्छे भले ज्ञान के कामों से ही पुरूष महान बनता है।

………………

69 . भूखे लोगों को खाना खिलाना, ब्राह्मणों को दान देने वाला प्राणी चाहे इसे कर्म ही करे, तब भी उसका फल बहुत अच्छा मिलता है। ईश्वर ऐसे लोगों से बहुत खुश रहता है।

………………

70 . इस संसार में भगवान को छोड़ कर हर चीज अस्थाई है।

………………

71 . जिस प्राणी की माता लक्ष्मी और पिता स्वयं भगवान हों, विष्णु के उपासक उसके भाई हों, तीनों लोक उसके लिए अपने देश के समान हो जाते हैं। वह सदा सुखी रहता है।

………………

72 . मृत्यु ही तो इस जीवन का अन्त है। शरीर जिसको संभाल-संभाल कर प्राणी रखता है, उसी शरीर को एक दिन लोग जला देते है।
chanakya quotes in hindi
chanakya quotes in hindi

Chanakya Quotes in Hindi.

73 . जो प्राणी दान नहीं देता, भगवान की पूजा नहीं करता। साधु सन्तों का सम्मान नहीं करता, तीर्थ यात्रा नहीं करता, ऐसे लोगो को तो एक शव के बराबर ही समझ लेना चाहिए।

………………

74 . जो लोग, श्री भगवान की पूजा नहीं करते, मन्दिरों में जाकर शब्द कीर्तन नहीं सुनते, ऐसे लोगों का जीना व्यर्थ है।

Read More : 10 lines Short Stories with Moral in Hindi बच्चों के लिए शिक्षा, मनोरंजन, बुद्धि विकास के लिए लघु कथाएँ।

Read More : पूरी दुनिया मे एक ऐसा फल जिसे प्लेन मे ले जाने मे पर जाना पड़ेगा जेल और होगा मोटा जुर्माना। Banned Items in Flight.

Read More : Raksha Bandhan Quotes in Hindi | रक्षाबंधन पर शुभकामनाएं, स्टेटस और बधाई संदेश.

Read More : Hindi Joks : मथुरा में एक बाप अपने बेटे से, “लाला, तोय पतो है, पेट्रोल सस्तो है गयो है।

75 . पत्नी का मृत्यु का दुःख, निकटतम रिश्तेदार द्वारा दिया दुःख, कर्ज का लोभ, बुरे राजा की सेवा, इन दुःखों से प्राणी का शरीर अपने आप ही जल जाता है।

………………

76 . जिस शरीर में वासना नहीं उसे किसी प्रकार के श्रृंगार का अधिकार नहीं।

………………

77 . जो लोग इस संसार से कोई वास्ता नहीं रखते, ऐसे लोगों को किसी भी विषय का अधिकार नहीं।

………………

78 . आयु, कर्म, धन, विद्या और मृत्यु यह पाँचों बातें उसी समय प्राणी के भाग्य में लिख दी जाती हैं। जब वह गर्भ में होता हैं।
chanakya motivational quotes in hindi
chanakya motivational quotes in hindi
79 . विद्वान बुद्धिजीवी व्यक्ति कभी अच्छा भाषण नहीं कर सकता।

………………

80 . सुस्त आदमी से विद्या सदा दूर भागती है।

………………

81 . सेनापति के बिना सेना बेकार होती है।

………………

82 . जिस खेत में बीज न डाला जाए उसमें फसल कहां से पैदा होगी।

………………

83 . विद्या निरन्तर अभ्यास करने से आती है।

………………

84 . उस आदमी का जीवन व्यर्थ है, जिसे धर्म, मोक्ष में से कुछ नहीं मिलता। प्राणी केवल जीता और मरता है।
उसका जीना मरना एक समान होता है।
self respect chanakya quotes
self respect chanakya quotes

Self Respect Chanakya Quotes.

85 . वासना इस संसार का सबसे बड़ा रोग हैं। यह इंसान के शरीर को अन्दर ही अन्दर खोखला कर देती है, इससे बुद्धि भ्रष्ट होती है।

………………

86 . क्रोध इस संसार की सबसे भयंकर आग है। यह इंसान का विनाश करती है।

………………

87 . कहीं झगड़ा या लड़ाई हो जाने पर, अपने भयंकर शत्रु से भयानक आक्रमण होने पर या किसी पापी का संग हो जाने पर।
जो वहाँ से भाग निकले वहीं बुद्धिमान होता है। अन्त में विजय उसी की होती है।
chanakya niti quotes in hindi
Chanakya Niti quotes in Hindi
88 . बुद्धिमान ज्ञानी सदा स्वर्ग पाने की आशा करते है।

………………

89 . चोर को जीवन बहुत प्यारा होता है।

………………

90 . भोग विलासी पुरूष जहाँ कभी भी सुन्दर औरत को देखते है, वरन उसी के पीछे भागने लगते है।

………………

91 . ज्ञानी और बुद्धिमान लोगों के लिए सुन्दरता एक तिनके समान है।

………………

92 . पुरूष जाति में नाई, पक्षियों में कौवा, जानवरों में गीदड़, स्त्रियों में मालन, यह सब लोग जरूरत से अधिक ही चालाक होते है इनसे सदा बचो।

………………

93 . पुत्र को केवल दस वर्ष तक प्यार करें, फिर उसके साथ कड़ाई का व्यवहार सोलह वर्ष का पुत्र होने पर उसके साथ मिलकर हर विषय में विचार विमर्श करें। उसे अपना मित्र समझकर व्यवहार करें।
chanakya niti for motivation
chanakya niti for motivation
94 . यदि हथियार भी आदमी के पास हो और उसे चलाने की बुद्धि न हो तो बिना हथियारों वाले प्राणी से वह हार जाएगा। इस तरह से बुद्धि बड़ी बलवान है।

………………

95 . जो मांसाहारी है, उनके मन में दया नहीं होती।

………………

96 . जो हर समय अपने घर के ही ख्याल में खोया रहे। उसे विद्या नहीं आ सकती।

………………

97 . जो कामुक है वह कभी पवित्र नहीं होता।

………………

98 . यह भी सत्य है कि चील के घोंसले में कभी मांस नहीं होता।

………………

99 . एक अच्छा फूलदार वृक्ष सारे वन की शोभा बढ़ा देता है इसी प्रकार एक अच्छा बेटा सारे वंश की शोभा बढ़ा देता है। सौ मूर्ख बेटों से एक बुद्धिमान बेटा अच्छा होता है। केवल एक वृक्ष पर आग लगने से पूरे जंगल में आग लग सकती है। एक का ही बड़ा महत्व होता है। एक चाँद सारे संसार को प्रकाश देता है। इसलिए अनेक से एक भला यदि वह सपूत हो तो।  Chanakya Niti Quotes in Hindi.
chanakya neeti with the complete sutras
chanakya neeti with the complete sutras

दान और ज्ञान के बारे मे चाणक्य की बातें। Charity and Knowledge.

100 . ज्ञानी वहीं है जो भोजन की चिंता नहीं करता।
यदि पेट भरने का नाम ही जीवन है तो यह काम तो आवारा कुत्ते भी कर लेते हैं।

………………

101 . बकरी की गर्दन से लटकता स्तन बेकार होता है।
इस प्रकार जो प्राणी अच्छे काम नहीं करता, जन सेवा नहीं करता वह भी बेकार होता है।

………………

102 . पागलों ने पत्थर के टुकड़ों को रत्न मान लिया है।
असली रत्न तो केवल अनाज, पानी और ज्ञान ही होते हैं। इन तीनों रत्नों से बड़ा रत्न और कोई नहीं हो सकता।

Read More : Pati Patni Jokes in Hindi | पति पत्नी की मजेदार बातें और चुटकुले | Indian Husband Wife Jokes.

Read More : Hospital in Singapore : हरियाली से भरपूर एक ऐसा अद्भुत हॉस्पिटल जहां जाने के लिए मरीज रहते है उत्साहित।

Read More : विलियम शेक्सपियर के Best Quotes with Images – William Shakespeare Quotes in Hindi.

Read More : Short Stories for Kids in Hindi. बच्चों के लिए छोटी कहानियां जो उनके विकास और मनोरंजन में मदद करती हैं।

103 . कल्प के अंत में भरते सागर, उसके अन्त में सुमरन प्रलय होने पर धरती जल मग्न हो जाती है। पर सज्जन पुरूष अपनी बात पर अटल रहते हैं।

………………

104 . एकता में ही शक्ति है। बिखरे हजारों तिनकों को हाथी रौद डालता है। वहीं हजारों तिनके मिलकर ढाल बन हाथी को अपने बस में कर लेते हैं।

………………

105 . जो सदा मीठा बोलता है, उसके लिए कोई पराया नहीं।
जिसके पास विद्या जैसा धन हो, वह कहीं भी जाकर रह सकता है। व्यापार करना हो तो कोई देश दूर नही।
आत्म विश्वास से बढ़कर इस संसार में कोई दूसरी ताकत नहीं। Chanakya Quotes in Hindi.
chanakya neeti quotes
chanakya neeti quotes
106 . गुणवान का जीवन, धर्मात्मा का जीवन सार्थक है।
धर्महीन पुरुष का जीवन बेकार होता है, उसका जीना अथवा मरना बराबर है।

………………

107 . अमृत से सबको जीवन मिलता है, परन्तु शिवजी महाराज विष पीकर और भी पूज्यनीय होते है, इसलिए हर काम केवल पात्र पर निर्भर होता है।

………………

108 . राजा, वैश्या, यमराज, आग, चोर, बालक, याचक, झगड़ा करने वाला, यह आठों ऐसे हैं जिनके लिए दूसरों का दुःख-सुख का कारण बनता है।

………………

109 . बिना गुण के केवल पुस्तकों के सहारे ज्ञान प्राप्त करने वाला प्राणी बिल्कुल उस औरत की भाँति है, जो बिना पति के सन्तान पैदा करने की आशा रखती है।

………………

110 . पागल, कुवारी लड़की, कोढ़ी, गुड़ चंडाल और कनफरे साधु इन सबको ही दूर से ही नमस्कार करो। इनका साथ बहुत बुरा होता है।

………………

111 . हर काम सीमा के अन्दर रहकर करना चाहिए।
सीमा से बाहर किया हुआ हर काम नुकसान देता है।
बहुत सुन्दर होने के कारण सीताजी का अपहरण हुआ ।
सीमा से भी अधिक गर्व करने के कारण रावण मारा गया।
सीमा से बाहर आकर दान करने से राजा बलि को बन्धन में बंधना पड़ा। Chanakya Neeti.
chanakya neeti quotes in hindi
chanakya neeti quotes in hindi
112 . बुरे के साथ सदा बुरा व्यवहार करना चाहिए। काँटों काँटों से और लोहा सदा लोहे से ही कटता है। यह बात पूर्ण रूप से सत्य है।

………………

113 . जो लोग पराई औरत को माँ के समान, दूसरो के धन को मिटटी के समान और सब प्राणीयों को एक समान मानते हैं वहीं पण्डित होते हैं।

………………

114 . ब्राह्मण एक वृक्ष के समान है। उसकी जड़ सध्या और दान शारदा है। पत्ते धर्म कर्म हैं। इसलिए जड़ की रक्षा बड़े ध्यान से करनी चाहिए।

………………

115 . ज्ञान जिस प्राणी के पास होगा, वह सदा सुखी रहेगा।

………………

116 . दूसरे हाथों में गया धन कभी वापस नहीं आता।

………………

117 . लक्ष्मी का निवास कहाँ होता है?
जहाँ पर मूर्ख की पूजा नहीं होती। अनाज के भंडार सदा भरे रहते हों। पति पत्नी में झगड़ा न होता हो। बस इन स्थानों पर ही लक्ष्मी निवास करती है।
चाणक्य नीति
चाणक्य नीति

चाणक्य के मित्रों के बारे मे महत्वपूर्ण ज्ञान। Chanakya Neeti about Friends.

118 . प्राचीन काल से आज तक दोस्ती मानव जीवन का विशेष अंग रही है दोस्ती का अर्थ केवल इतना ही है कि प्राणी किसी न किसी अथवा बड़े के साथ मित्रता कभी नहीं करनी चाहिए ऐसी मित्रता से कभी सुख नहीं मिलता।

………………

119 . व्यकित को अपने से बड़े व धनवान के साथ मित्रता कभी नहीं करनी चाहिए ऐसी मित्रता से कभी सुख नहीं मिलता।
चाणक्य के मित्रों के बारे मे महत्वपूर्ण ज्ञान।
चाणक्य के मित्रों के बारे मे महत्वपूर्ण ज्ञान।
120 . अमीर आदमी के पास दोस्त बहुत होते हैं। ऐसे दोस्त केवल अपने स्वार्थ के लिए ही बनते हैं वे केवल अपने अमीर दोस्त को, पागल बनाने के लिए ही दोस्ती का दावा करते हैं।
चाणक्य के मित्रों के बारे मे महत्वपूर्ण ज्ञान।
चाणक्य के मित्रों के बारे मे महत्वपूर्ण ज्ञान।
121 . हर मित्रता के पीछे कोई न कोई स्वार्थ अवश्य होता है। बिना स्वार्थ दोस्ती हो ही नहीं सकती। यह एक कटु सत्य है।
चाणक्य के मित्रों के बारे मे महत्वपूर्ण ज्ञान।
चाणक्य के मित्रों के बारे मे महत्वपूर्ण ज्ञान।
122 . दुःख के समय ही सच्चे दोस्त की पहचान हो सकती हैं। सुख के तो सारे साथी है। परन्तु जब इन्सान पर बुरा वक्त आता है। उसी समय सच्चे दोस्त की असली पहचान होती है।
chanakya quotes in hindi
chanakya quotes in hindi
123 . असली दोस्त वही है जो दोस्त के काम आए। सच्चे दोस्त को भाई के समान माना गया है।
यही कारण है कि दोस्ती ही इन्सान के काम आती है।
chanakya motivational quotes in hindi
chanakya motivational quotes in hindi

Read More : Hansi Majak ke Chutkule in Hindi | 123 हँसाने लोटपोट करने वाले मजेदार चुटकुले। | Kaisa Laga Mera Majak.

Read More : Happy Diwali wallpaper image : 100 Happy Diwali Wallpapers 2023

Read More : रॉब लॉलेस (Rob Lawless) करते है अजनबी लोगो से दोस्ती, अब तक बनाये 2,800 अजनबी दोस्त।

Read More : Top 10 Moral Stories in Hindi. बच्चों के अच्छे संस्कार और ज्ञान के लिए 10 नैतिक कहानियाँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here